कच्चे तेल की कीमतें 2 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर
कच्चे तेल (Crude Oil) की वैश्विक कीमतें आज दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। सऊदी अरब द्वारा एशियाई खरीदारों के लिए अपने प्रमुख क्रूड “अरब लाइट” की कीमतों में उम्मीद से अधिक वृद्धि और मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव ने इस तेजी को हवा दी। हालांकि, डॉलर की मजबूती और ओपेक+ की ओर से अधिक उत्पादन वृद्धि की घोषणा के चलते कीमतों में हल्की गिरावट भी देखी गई।

सऊदी अरब ने कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ने बढ़ाया बाजार भरोसा
सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको (Aramco) ने एशिया के लिए अपने अरब लाइट क्रूड की कीमत में 1 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जबकि बाजार में केवल 65 सेंट की वृद्धि की उम्मीद थी। यह निर्णय एशिया के तेल बाजार में मांग को मजबूत संकेत देता है, जिससे बाजारों में तेजी का रुझान बना।
लाल सागर में हौथी विद्रोहियों का हमला – तनाव के बाद कच्चे तेल की कीमतें उछलीं
मध्य पूर्व में अस्थिरता और यमन के हौथी विद्रोहियों द्वारा लाल सागर में एक मर्चेंट जहाज पर हमले की जिम्मेदारी लेने के बाद भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा है। यह 2025 में समुद्री व्यापार पर हौथी समूह का पहला हमला है। इसके जवाब में संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की अटकलों से भी बाजार में तेल की कीमतों को सहारा मिला।
ओपेक+ ने बढ़ाया उत्पादन – बाजार में अतिरिक्त आपूर्ति की आशंका
तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक+ ने 1 अगस्त 2025 से अपने उत्पादन में 548,000 बैरल प्रति दिन (BPD) की वृद्धि की घोषणा की है, जो कि पहले की अपेक्षा (411,000 BPD) से अधिक है। इससे वैश्विक आपूर्ति बढ़ने की संभावना बनती है, जिससे कीमतों पर दबाव पड़ सकता है।
सऊदी अरब ने संकेत दिया है कि वह आगे और अतिरिक्त उत्पादन वृद्धि भी कर सकता है। इसे तेल कीमतों को नीचे लाने और इराक व कज़ाकिस्तान जैसे ओपेक+ देशों पर दबाव बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
अमेरिका में कच्चे तेल का उत्पादन और भंडार
-
अमेरिकी EIA की हालिया रिपोर्ट के अनुसार:
-
27 जून को समाप्त सप्ताह में कच्चे तेल का भंडार 5-वर्षीय औसत से 9.3% कम रहा।
-
गैसोलीन भंडार 0.7% कम और
-
डिस्टिलेट भंडार 21% कम था।
-
-
अमेरिका का कच्चा तेल उत्पादन 13.433 मिलियन बैरल प्रति दिन पर स्थिर रहा, जो दिसंबर 2023 में रिकॉर्ड 13.631 मिलियन बैरल से थोड़ा कम है।






